सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सिटी थाना पुलिस ने अवैध हथियार सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी कि पहचान साहिल निवासी गांव साहनपुर के रूप में हुई है। सिटी थाना प्रभारी राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में दौराने गश्त पड़ताल सफीदों नहर पुल के पास मौजूद थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक अवैध पिस्तौल लेकर नहर पटरी के रास्ते सब्जी मंडी की ओर आने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंची।
कुछ समय बाद एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम ने काबू किया और उसकी तलाशी लेने पर आरोप के कब्जे से 32 बोर देशी पिस्तौल बरामद हुई। पिस्तौल को खोलकर चैक करने पर खाली मिला। आरोपी पिस्तौल संबंधी कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। बरामद पिस्तौल को सील करके पुलिस ने कब्जे में लिया गया और आरोपी के ख़िलाफ़ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
![]()











