खेड़ा खेमावती में हुआ मंडल स्तरीय हिंदू सम्मेलन

4
Kheda Khemawati

सफीदों (एस• के• मित्तल) : उपमंडल के गांव खेड़ा खेमावती में मंडल स्तरीय हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें संघ की वरिष्ठ कार्यकर्ता अश्विनी कुमार मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने हिंदू सम्मेलन और संघ के 100 वर्ष की यात्रा को लेकर समाज में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए प्रमुख रूप से शताब्दी वर्ष को लेकर संघ द्वारा पंच परिवर्तन कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्व का बोध स्वदेशी तथा नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों को लेकर बताया कि संघ इन विषयों को लेकर आने वाले समय में समाज को जागृत करने का आह्वान करेगा ताकि भारत फिर से विश्व गुरु की ओर अग्रसर हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता भक्ति योग संस्थान सरणा खेड़ी की साध्वी राधिका और शिवपुरी खेड़ा खेमावती के महंत पंचमुखी दास ने की। सम्मेलन में संतों ने समाज को नशा मुक्ति धार्मिक विचार ,सत्संग, संस्कार को लेकर युवाओं को जागृत करने का काम किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता अमित, राम सिंह, मनोज, संदीप, यशस्वी विरजानंद समेत अनेक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading