पलवल: ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले छह शहीदों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। इस सूची में हरियाणा के पलवल निवासी शहीद दिनेश कुमार का नाम भी शामिल है। उनके सम्मान से क्षेत्र में गर्व और भावुकता का माहौल है।
शहीद दिनेश कुमार के परिजनों ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार से किए गए सभी वादों को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए सम्मान और सहयोग से परिवार को यह विश्वास मिला है कि देश अपने वीर सपूतों के बलिदान को कभी नहीं भूलता।
शहीद के सम्मान में स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। लोगों का कहना है कि ऐसे सम्मान युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करते हैं और शहीदों के बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम करते हैं।
परिजनों ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान यह है कि देश ने शहीद दिनेश कुमार के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर याद किया और उन्हें उचित सम्मान प्रदान किया।
शहीदों के सम्मान से जुड़े इस कार्यक्रम को देश की सशस्त्र सेनाओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक माना जा रहा है।https://newsvani.com/faridabad-news-24/
![]()











