सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत कार चालक पर केस दर्ज

3
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : उपमंडल के गांव बड़ोद के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे के संबंध में थाना सदर सफीदों पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बडौद निवासी अंकित ने कहा कि 31 अगस्त को गांव बड़ोद के नजदीक एक कार ने शुभम की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर उसे उपचार के लिए चिकित्सकों के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

Loading