सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत अज्ञात बाइक चालक पर मामला दर्ज

3
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सदर सफीदों थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के मामले में पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव मुआना निवासी अनिल कुमार ने बताया कि 11 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे उसके भतीजे रितिक एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने कथित तौर पर लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रितिक को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया। परिजनों के अनुसार, उपचार के दौरान रितिक की हालत गंभीर बनी रही और आखिरकार उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सदर सफीदों थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

Loading