राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

3
Safidon college event

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सविता पुनिया ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। समारोह में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए (अंग्रेजी), एमए (हिंदी), एमकॉम, एमएससी (भूगोल) एवं पीजीडीसीए के विद्यार्थियों को अकादमिक क्षेत्र में प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह में खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, विज्ञान प्रदर्शनी, साइंस क्विज, निबंध लेखन एवं लीगल लिटरेसी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को रोल ऑफ ऑनर, कॉलेज कलर एवं मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। वहीं एनएसएस, एनसीसी, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं विज्ञान प्रदर्शनी में मेरिट सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सविता पूनिया, उप-प्राचार्य डॉ. सरला सहरावत, कॉलेज बर्सर डॉ. बलविंदर सिंह, रीनू देवी, डॉ. जयविंद्र शास्त्री, डा. रूचि भारद्वाज एवं विषय प्राध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. सविता पुनिया ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं समर्पण के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Loading