बड़ौद में देर रात दो भाइयों पर हमला जान से मारने की नीयत से वार करने का आरोप

3
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : उपमंडल के गांव बड़ौद में देर रात दो भाइयों के साथ मारपीट करने और जान से मारने की नीयत से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर गांव निवासी अंकित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता अंकित ने आरोप लगाया कि 8 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे गांव बड़ौद में अजय सैनी, हैप्पी पिंदर, मलकीत व जितेंद्र ने कथित तौर पर उसके और उसके भाई साहिल के साथ मारपीट की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हमले के दौरान दोनों भाइयों को चोटें पहुंचाई गईं। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर हमला किया और मौके से जाते समय जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Loading