सफीदों, (एस• के• मित्तल) : उपमंडल के गांव सिवानामाल में घर में घुसकर पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर गांव निवासी सुरेंद्र ने थाना सदर सफीदों में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 3 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि 8 अक्टूबर को गांव सिवानामाल में अंकुश, रवि व गुलाबो ने कथित तौर पर उसके घर में घुसकर उसके और उसके बेटे अजय के साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस दौरान दोनों को चोटें पहुंचाई गईं और आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
![]()










