रोजला गांव में चोरों का धावा घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवर चोरी

3
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : उपमंडल के गांव रोजला में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव रोजला निवासी कप्तान ने आरोप लगाया कि 7 सितंबर की रात्रि को अज्ञात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से 18 हजार रुपये नकद और कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए। शिकायत में सोने की एक चेन, कानों की बालियां, एक टीका, एक अंगूठी, सोने का एक ताबीज, चांदी की पांच जोड़ी पाजेब, माता का लॉकेट व चेन तथा बच्चों की पायल चोरी होने की जानकारी दी गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Loading