सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफीदों पुलिस ने 400 लीटर लाहन बरामद किया है। थाना सदर प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उनकी एक टीम उप निरीक्षक चन्द्र सिंह के नेतृत्व में दौराने गश्त पडताल गांव साहनपुर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना प्राप्त हुई कि प्रवीन निवासी गांव निमनाबाद अपने घर के पशुबाडा में लाहण तैयार करके कच्ची शराब निकालने व बेचने का काम कता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर रेड की तो एक युवक निले रंग के ड्रम में झुका हुआ था जो पुलिस पार्टी को देखकर भाग गया। तलाशी लेने पर दो ड्रमों में कुल 400 लीटर लाहन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी प्रवीन वासी निम्मनाबाद के खिलाफ न्यू आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
![]()











