चोरों ने नकदी व जेवरात पर किया हाथ साफ

3
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : उपमंडल के गांव सिंघाना में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए वहां से नकदी सहित सोने-चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके का मुआयना करके साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सिंघाना निवासी साहिल ने कहा कि 22 जून की रात करीब 11 बजे के आसपास अज्ञात चोर उनके घर में घुस आए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 56,700 रुपये की नकदी के अलावा सोने की दो अंगूठियां, दो बालियां और तीन मंगलसूत्र चोरी कर ले गए। इसके साथ ही चांदी के कई कीमती आभूषण भी चोरी किए गए। सुबह जब परिवार को चोरी का पता चला तो उनके होश उड़ गए। तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी गई और बाद में पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके।

Loading