सट्टा खाईवाली करते आरोपी को गिरफ्तार 82 हजार रुपये नकद व सट्टा पर्ची बरामद

5
Satta
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सीआईए स्टाफ सफीदों ने सट्टा खाईवाली करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 82 हजार रुपये की नकदी समेत सट्टा सामग्री बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हरियाणा सार्वजनिक जुआ निवारण अधिनियम के तहत थाना सदर सफीदों में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। सीआईए स्टाफ सफीदों के इंचार्ज उप निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि पुलिस टीम अपराधों की रोकथाम एवं गश्त के दौरान बस अड्डा मुआना पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि मुआना निवासी विनोद उर्फ पप्पू अपनी परचून की दुकान के सामने बूढ़ा खेड़ा रोड पर कथित तौर पर सट्टा खाईवाली कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देरी किए बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम विनोद उर्फ पप्पू निवासी मुआना बताया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 82,000 रुपये नकद, एक सट्टा पर्ची, एक गत्ते का टुकड़ा और एक पेन बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद नकदी और अन्य सामग्री को नियमानुसार कब्जे में लेकर सील कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हरियाणा सार्वजनिक जुआ निवारण अधिनियम के तहत थाना सदर सफीदों में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Loading