वाद-विवाद एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

3
School Event
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिटानी में आयोजित वाद-विवाद एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में बिटानी गांव की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के तीनों स्थानों पर कब्जा जमाकर विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों में भी खुशी का माहौल है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों का चयन जिला युवा अधिकारी हरप्रीत द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणवीर बिटानी ने शिरकत की। हाट मंडल अध्यक्ष गीता सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। विद्यालय के प्रिंसिपल राजेंद्र सिंह ने अतिथियों का अभिनंदन किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में सोनाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रिक्षा ने द्वितीय और चाहत ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राधिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। तनु ने द्वितीय तथा आशीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सविता पुत्री और केशव पुत्र सुनील ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के अंदर अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखने का आत्मविश्वास पैदा करती हैं और उनकी तर्कशक्ति को मजबूत करती हैं। कार्यक्रम के समापन पर विजेता बच्चों व अतिथियों को सम्मानित किया गया।

Loading