आचार्य गोपाल कौशिक ने जन्मदिन पर टीबी मरीजों को बांटी पोषण किट

100
TB Patients

क्षय रोग के प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत: डा. सुनील

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : समाजसेवी आचार्य गोपाल कौशिक ने अपने जन्मदिन पर नगर के नागरिक अस्पताल में टीबी के मरीजों को पोषण किट बांटी। इस मौके पर एसएमओ सुनील कुमार, राजपुरोहित आचार्य पुरुषोत्तम कौशिक, ज्योतिषाचार्य गोविंद कौशिक, डॉक्टर राजेश गौतम व डॉक्टर प्रतीक विशेष रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर आचार्य गोपाल कौशिक ने करीब 2 दर्जन टीबी के मरीजों को पोषण किट उपलब्ध करवाई। अपने संबोधन में समाजसेवी आचार्य गोपाल कौशिक ने कहा कि समाजसेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। हर इंसान को अपनी सामर्थय के अनुसार समाजसेवा में अपने हाथ बढ़ाने चाहिए, ताकि जरूरतमंदों का भला हो सके। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। सही मायनों में माता-पिता ही इस संसार में साक्षात देवता है। यह मनुष्य जीवन जो हमें मिला है, उसका हमें सदुपयोग करते हुए जरूरतमंदों की सेवा में लगाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर समाज के नवनिर्माण में अपना सहयोग करें। डा. सुनील कुमार ने आचार्य गोपाल कौशिक का आभार प्रकट करते हुए कहा कि क्षय रोग के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। सरकार द्वारा भारत को क्षय रोग मुक्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिए आमजन की भागीदारी को भी सुनिश्चित किया जा रहा है। अब कोई भी सामाजिक संस्था या आमजन या अधिकारी टीबी के मरीज को गोद ले सकता है। एक मरीज को गोद लेने पर हर महीने न्यूट्रिएंट्स किट मरीज को दी जा रही है। उन्होंने कहा कि टीबी को समाप्त करने के मकसद से सरकार ने यह पहल की है ताकि समाज आगे आकर इन मरीजों की मदद कर सकें और मरीज बीमारी को हराने में कामयाबी हासिल कर पाए।

Loading