नशीले पदार्थों के खिलाफ हुई पॉवर पॉइंट प्रतियोगिता

108
Anti-Drug Awareness

प्रतियोगिता में छात्रा हर्षिता ने पाया प्रथम स्थान

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के राजकीय महाविद्यालय में नशीले पदार्थों के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत पर पॉवर पॉइंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपप्राचार्या डा. सरला सहरावत ने शिरकत की। छात्र-छात्राओं ने नशीले पदार्थों के हानिकारक प्रभावों को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को नशा विरोधी शपथ भी दिलवाई गई। अपने संबोधन में डा. सरला सहरावत ने कहा कि नशा समाज में बहुत बड़ा अभिशाप है। नशे के कारण युवा पथभ्रष्ट हो रहे है तथा परिवार के परिवार तबाह हो रहे हैं। ऐसे में युवाओं को नशे से बचकर अपना ध्यान अपने लक्ष्य की तरफ केंद्रित करना चाहिए। प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा हर्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और उसे कॉलेज की ओर से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर डॉ. शंकर शर्मा, अजय प्रकाश, मोनिका व सुनीता मौजूद थीं।

Loading