करसिंधू गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लगाया गया रक्तदान शिविर

6
Safidon Karsindhu village event
रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए अतिथि।
सफीदों (एस• के• मित्तल) : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरू नानक संघ सेवा समिति के तत्वावधान में उपमंडल के गांव करसिंधू स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वहीं गांव में चल रहे नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का भी समापन हुआ। या गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी डा. नवीन नैन ने शिरकत की। मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षाविद् नरेश सिंह बराड़ उपस्थित रहे। वहीं विशिष्टातिथि के रूप में समाजसेवी प्रवेश शर्मा, एडवोकेट रमेश भारद्वाज, राजपुरोहित पुरुषोत्तम कौशिक, नरेश जांगड़ा व अमनदीप सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम के संयोजक श्याम स्वामी ने आए हुए अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान सिलाई प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्त एकत्रित किया गया। अतिथियों ने रक्तदाताओं का बैज लगाकर अभिनंदन किया। शिविर के संयोजक श्याम स्वामी ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज में जागरूकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिल सके। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सिलाई-कढ़ाई जैसे हुनर सीखकर महिलाएं घर बैठे रोजगार प्राप्त कर सकती हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकती हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है, क्योंकि इससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील भी की।

Loading