महंगाई और वैश्विक हालात पर हुआ नाटक का मंचन

3
Safidon theatre festival
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : रास कला मंच द्वारा आयोजित सातवें सर्वदमन नाट्य उत्सव एवं रास रत्न सम्मान समारोह का समापन हो गया। अंतिम दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेविका वीना गुप्ता, सुरेश थनई, श्याम मेहता, कविता शर्मा, गीता बिटानी और सरोज सैनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। इसके उपरांत इटालियन लेखक दारियो फ़ो के प्रसिद्ध नाटक ‘चुकाएंगे नहीं’ का मंचन किया गया, जिसका निर्देशन डायरेक्टर रवि मोहन द्वारा किया गया। नाटक ‘चुकाएंगे नहीं’ ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और बढ़ती महंगाई जैसे ज्वलंत मुद्दों को केंद्र में रखते हुए दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। जिस तरह आज विश्व स्तर पर युद्ध जैसी स्थितियां बनी हुई हैं और महंगाई अपने चरम पर है, उसी पृष्ठभूमि में महिलाओं की प्रतिक्रिया को व्यंग्यात्मक और हास्यात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से सामाजिक यथार्थ को मंच पर जीवंत कर दिया। इस नाटक में अंकिता, अनिशा, आशीष पाठक, अंकित और रौनक ने मंच अभिनय किया व संगीत संचालन हर्षित वर्मा, रूप सज्जा कृष, मंच निर्माण मोहित सैनी, सौरभ डागर, मंच सहायक प्रियांश सहर, मनोज शर्मा, आकाश, दीपांशु ने किया। इस मौके पर डॉ. रुचि भारद्वाज, युवराज सोनी, अमन सैनी, गोविंद शर्मा, नानक खन्ना, विकास सूरी, यशपाल सूरी, रुचि कंसल, सोनिया कंसल, रवि थनई, सोनू थनई, डॉ. पूनम सिंगला, अंकुर सिंगला, सरोज गोयल, सरोज भाटिया व ललिता थनई मौजूद थे।

Loading