सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के राजकीय महाविद्यालय के साइंस ब्लॉक में बॉटनी विभाग, जूलॉजी विभाग एवं इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. सविता पुनिया की अध्यक्षता में ग्लोबल वॉर्मिंग: लाभदायक या हानिकारक विषय पर डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डिबेट में विद्यार्थियों ने विषय के पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की टीम में शामिल मानवी, नीतू, तुषार, भूमिका एवं पायल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता टीम का खिताब अपने नाम किया। अपने संबोधन में प्राचार्या डा. सविता पुनिया ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरणीय समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनमें तार्किक एवं विश्लेषणात्मक सोच का विकास करना था। कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस मौके पर लक्की, साजिया, ज्योति कंवल, रमीत, अनिल व डा. रुचि भारद्वाज मौजूद थीं।
![]()











