हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत कार्यशाला संपन्न

10
Cultural Heritage
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला द्वारा आयोजित हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत 15 दिवसीय विशेष कार्यशाला का नगर के ज्ञान ज्योति स्कूल में समापन हो गया। कार्यशाला के दौरान बच्चों को हरियाणवी संस्कृति के विभिन्न पहलुओं से रूबरू कराया गया। इसमें हरियाणवी लोकनृत्य, लोकगीत, रागिनी, पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने न केवल इन विषयों के बारे में सीखा, बल्कि उन्हें व्यावहारिक रूप से भी अपनाने का अवसर मिला। हरियाणवीं कलाकार चेतन राणा ने इस कार्यशाला का संचालन किया और बच्चों को हरियाणवी रागिनी और लोकगीतों की बारीकियों से परिचित कराया। उनके मार्गदर्शन में बच्चों ने पारंपरिक गीतों और नृत्यों को सीखते हुए अपनी सांस्कृतिक विरासत को करीब से महसूस किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें अपनी जड़ों से जोड़े रखते हैं।

Loading