युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता परिवार में बना चिंता का माहौल

4
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफीदों क्षेत्र से एक 38 वर्षीय युवक के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिवार में गहरी चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में थाना सदर में गुमशुदगी का मामला दर्ज करके युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में मलिकपुर गांव निवासी शादी लाल ने बताया कि उनका बेटा संदीप (38) 17 जुलाई को बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया और उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा है। संदीप ने अभी तक परिवार के किसी सदस्य से संपर्क भी नहीं किया है। परिवार ने अपने स्तर पर आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी तलाश की, रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक के लापता होने की खबर से परिवार में चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज करके युवक तलाश शुरू कर दी है।

Loading