सफीदों, (एस• के• मित्तल) : अज्ञात बदमाशों ने हथियार के बल पर एक युवक से मारपीट कर उसका सामान लूट लिया। इस संबंध में थाना सदर सफीदों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बुड्ढा खेड़ा निवासी सुखबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 1 अगस्त की सुबह करीब 4:45 बजे वह गांव जयपुर के नजदीक मौजूद था। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार में सवार दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने युवक को रोककर हथियार दिखाया और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, बदमाशों ने उसके पास से एक मोबाइल फोन, करीब 1100 रुपए नकद, एक ब्लूटूथ डिवाइस, एटीएम कार्ड और एक छोटी डायरी छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद युवक ने किसी तरह खुद को संभाला और पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
![]()









