सफीदों, (एस• के• मित्तल) : थाना शहर सफीदों पुलिस ने 13 बोतल अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सिटी थाना पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान नागक्षेत्र के पास नहर पुल पर पुलिस को मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा करने पर एक युवक मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गया, जबकि दूसरे को मौके पर ही काबू कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सन्नी निवासी सिंधाना के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक कट्टे में 13 बोतल देशी शराब बरामद हुई। आरोपी के पास शराब से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी सन्नी और उसके भाई सावन के खिलाफ हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
![]()




