सावन के पहले सोमवार पर हुआ तुलसी वितरण

6

भाविप ने श्रद्धालुओं को बांटे 108 पौधे

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सावन महीने के पहले सोमवार के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद, सर्पदमन शाखा सफीदों द्वारा नया बस अड्डा स्थित प्राचीन भगवान शिव मंदिर में श्रद्धालुओं को 108 श्यामा तुलसी के पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम का संयोजन संदीप जैन ने किया, जबकि अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष कृष्ण जैन ने की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए श्रद्धालुओं ने तुलसी के पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को तुलसी के धार्मिक, आयुर्वेदिक और पर्यावरणीय महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है और तुलसी को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि तुलसी के एक पत्ते से भगवान को अर्पित भोग भी पूर्ण हो जाता है। शाखा अध्यक्ष कृष्ण जैन ने कहा कि भारत विकास परिषद हमेशा सामाजिक, धार्मिक और पर्यावरणीय कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने बताया कि तुलसी वितरण का उद्देश्य केवल पौधे बांटना नहीं, बल्कि लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराना है। परिषद भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी, जिससे समाज में जागरूकता बढ़े और लोग पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे आएं। इस मौके पर सतीश शर्मा, संरक्षक पुरुषोत्तम शर्मा, संजीव दीवान, उमेश दीवान, हरीश वशिष्ठ, अजय सिंगला, ललित दीवान, संदीप दीवान और रिंकू जैन सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Loading