लाठी-डंडों से हमला और जान से मारने की धमकी, 9 लोगों पर मामला दर्ज

2
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : शहर सफीदों थाना पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गैस एजेंसी रोड, सफीदों निवासी कुलबीर सिंह ने आरोप लगाया है कि 12 अगस्त की रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच हाजीवाला कुआं, सफीदों के पास उसके भाई के साथ कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोपियों ने उसके भाई पर कथित तौर पर हमला किया, जिससे उसे चोटें आईं। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अर्श, प्रदीप, हर्ष, गुरमीत सिंह, जगरूप सिंह, माखन सिंह, मलकीत सिंह, गुरप्रीत सिंह व हरजोत सिंह निवासी हाजीवाला कुआं, सफीदों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Loading