प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

6
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : आदर्श युवा संगठन मुआना द्वारा 11 वें प्रतिभा- सम्मान- समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के तौर पर समाजेवी अजय राणा ने शिरकत की। कार्यक्रम का संयोजन डॉ जयविंद्र शास्त्री ने किया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा शिक्षा, खेल, कला, समाजसेवा तथा अन्य गतिविधियों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने नृत्य, गीत, कवितापाठ भाषण एवं नाटक आदि विधाओं में समा बांध दिया। डॉ जयविंद्र शास्त्री ने बताया कि यह समारोह केवल प्रतिभाओं को सम्मानित करने का अवसर नहीं था, बल्कि मेहनत, लगन, संस्कार और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने का एक प्रेरणादायी प्रयास है। मुख्य वक्ता अजय राणा ने युवाओं को देश प्रगति की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली शक्ति है। इन प्रतिभाओं को प्रोत्साहन व सही दिशा देने की आवश्यकता है। इस मौके पर समाजसेवी सतीश वर्मा, आर्य, अजय, बीर सिंह, चरण सिंह, डॉ कृष्ण ने विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Loading