राजकीय स्कूल में छात्र से कथित अनुचित व्यवहार का मामला प्राचार्य ने अध्यापक के खिलाफ कराया पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

4
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफीदों क्षेत्र के एक राजकीय स्कूल में कक्षा आठवीं के छात्र के साथ विद्यालय में कार्यरत एक अध्यापक द्वारा कथित तौर पर अनुचित व्यवहार और बातचीत के माध्यम से परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। छात्र की शिकायत के बाद स्कूल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को शिकायत दी। प्राचार्य की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में स्कूल प्राचार्य ने बताया कि कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र ने 29 अगस्त को विद्यालय में एक लिखित शिकायत प्रस्तुत की थी। शिकायत में छात्र ने आरोप लगाया कि स्कूल में कार्यरत एक अध्यापक द्वारा उसके साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक एवं अनुचित व्यवहार किया गया तथा बातचीत के दौरान उसे परेशान किया गया। शिकायत में छात्र की ओर से संबंधित अध्यापक द्वारा उससे संपर्क करने, मिलने के लिए कहने तथा अन्य कथित घटनाओं का भी उल्लेख किए जाने की बात सामने आई है। छात्र की लिखित शिकायत प्राप्त होने के बाद विद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और इसकी जानकारी पुलिस को देते हुए संबंधित अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्राचार्य की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित अध्यापक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 78 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Loading