सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के राजकीय महाविद्यालय में टैलेंट हंट ‘स्टार क्वेस्ट-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि शिक्षाविद् प्रोफेसर बलवान सिंह व डा. विकास लाठर ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सविता पूनिया ने की। टैलेंट हंट में हरियाणवी ट्रेडिशन, मोनो एक्टिंग, क्विज, पेंटिंग, पोएम रेसिटेशन, स्पीच, इंस्ट्रूमेंट प्लेइंग, रंगोली, सिंगिंग और डांस सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सिंगिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमन (बी.ए. ऑनर्स), द्वितीय सचिन (बी.ए. ऑनर्स) तथा तृतीय स्थान चमन (बी.ए. तृतीय वर्ष) एवं यशस्वी (बी.एससी. लाइफ साइंसेज) ने प्राप्त किया। डांस प्रतियोगिता में प्रथम यशस्वी, द्वितीय गुरप्रीत तथा तृतीय स्थान रेनू एवं अंजलि ने हासिल किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और बहुआयामी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. सरला सहरावत, रीनू, डॉ. जयविंद्र शास्त्री, साजिया रहीं, डॉ. रुचि भारद्वाज, डॉ. रविंद्र राही, डॉ. मंजू, डॉ. राजेश, ज्योति कवल, भावना ग्रोवर व अमित विशेष रूप से मौजूद रहे।
![]()











