कॉलेज में एनएसएस शिविर आयोजित

2
Safidon News
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा एनएसएस गीत के साथ हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर अरित्रा मंडल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर आरजू उपस्थित रहीं। एनएसएस स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय की नई इमारत की सभी मंजिलों, नई इमारत के पीछे स्थित मैदान, पुरानी इमारत, साइंस ब्लॉक तथा महाविद्यालय के विभिन्न प्रांगणों में साफ-सफाई कर श्रमदान किया। अपने संबोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों को लैंगिक समानता विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने समाज में महिलाओं और पुरुषों को समान अवसर प्रदान करने, लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने तथा प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों और सम्मान को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने व्यवहार और विचारों में समानता, संवेदनशीलता तथा समावेशिता अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मोहित बूरा व अंसुल विशेष रूप से मौजूद रहे।

Loading