हमारा परिवार ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 300 मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ

4
Safidon News
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : हमारा परिवार संस्था द्वारा उपमंडल के गांव सिंघपुरा स्थित गुरुद्वारा साहिब में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने की। शिविर में 300 से अधिक मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई, जिन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। डाक्टरों की टीम में नेत्र रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सक शामिल रहे। चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। अपने संबोधन में संस्था के अध्यक्ष डॉ. नितिन अग्रवाल ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। हमारा परिवार भविष्य में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। इस मौके पर संजीव पुंडीर, मनोज शर्मा, डॉ. नितिन अग्रवाल, सतीश शर्मा, प्रवीण कुमार, कलीराम, योगेश, रामनिवास, सतपाल, सुखदेव, कुलवंत, अभिषेक दीवान विशेष रूप से मौजूद रहे।

Loading