दीपक चौहान बने अखिल भारतीय जोगी योगी नाथ समाज के युवा प्रदेशाध्यक्ष

3
Safidon News
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफीदों के पार्षद एवं गौभक्त योगी दीपक चौहान को अखिल भारतीय जोगी योगी नाथ समाज का युवा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति करनाल में आयोजित गुरु गोरक्ष नाथ सांस्कृतिक उत्सव एवं सम्मान समारोह के दौरान की गई। इस जिम्मेदारी के मिलने पर समाज के पदाधिकारियों और उपस्थित लोगों ने गहरी खुशी जताई है और उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनकी नियुक्ति करते हुए अखिल भारतीय जोगी योगी नाथ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल ने कहा कि दीपक चौहान लंबे समय से समाज सेवा के कार्यों में योगदान दे रहे हैं। वे 36 बिरादरी के लोगों के बीच आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहते हैं। इसके अलावा समाजसेवा और गौसेवा के क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनके सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। उन्होंने दीपक चौहान को निर्देश दिए कि वे ज्यादा से ज्यादा समाज के लोगों को संगठन के साथ जोड़ें। वहीं नवनियुक्त युवा प्रदेशाध्यक्ष दीपक चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल, संगठन के पदाधिकारियों और समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी युवाओं को साथ लेकर चलेंगे और समाज को एकजुट करने के लिए काम करेंगे। उनका प्रयास आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने के साथ-साथ समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर भी रहेगा। दीपक चौहान ने कहा कि वे पूरे प्रदेश का दौरा कर समाज के लोगों से संपर्क करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करेंगे।

Loading