ऐतिहासिक नागक्षेत्र मंदिर पहुंचे डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्‌ढा मां भगवती शतचंडी पाठ में की विविवत पूजा-अर्चना

3
Safidon News
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के प्रतीक श्री नागक्षेत्र मंदिर में चल रहे मां भगवती शतचंडी पाठ में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने शिरकत की। मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर श्री नागक्षेत्र सुधार समिति के पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने आचार्य संजय अपराजिता के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना कर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। डिप्टी स्पीकर ने मां भगवती के चरणों में शीश नवाकर अपनी आस्था व्यक्त की। उन्होंने शतचंडी पाठ के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां भगवती की आराधना भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के साथ लोगों को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। मां भगवती की उपासना से श्रद्धालुओं को मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। ऐसे आयोजन व्यक्ति को धर्म, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि मां भगवती के शतचंडी पाठ का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। मां भगवती की कृपा और आशीर्वाद से श्रद्धालुओं को जीवन में नई ऊर्जा तथा कठिन परिस्थितियों का सामना करने का संबल मिलता है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और भावी पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का महत्व केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि ये समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकजुटता की भावना को भी मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों में सामूहिक भागीदारी से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है और लोगों के बीच आपसी जुड़ाव मजबूत होता है।

Loading