रेलवे पुल के नीचे अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, एक युवक गिरफ्तार; साथी फरार

8
Karnal News

हरियाणा के करनाल जिले में दिवाली के आसपास पटाखों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने तरावड़ी रेलवे पुल के नीचे छापा मारकर 100 डिब्बी पटाखे बरामद किए हैं। इस दौरान पुलिस ने मौके से चरणदास नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी तुषार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखे बेचने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने तरावड़ी रेलवे पुल के नीचे कार्रवाई की। तलाशी के दौरान वहां से 100 डिब्बी पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने पटाखों को अपने कब्जे में लेकर मौके पर मौजूद चरणदास को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान उसके साथ मौजूद तुषार मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस अब फरार युवक की तलाश में जुटी है। साथ ही बरामद पटाखों को लेकर भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

त्योहारी सीजन में पटाखों की मांग बढ़ने के साथ ही अवैध भंडारण और बिक्री की आशंका भी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए पुलिस की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की इस कार्रवाई को दिवाली से पहले अवैध पटाखों की बिक्री रोकने के अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है।

Loading