चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई से राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। बढ़ोतरी के बाद DA और DR की दर 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गई है।
1 जुलाई 2026 से लागू होगी नई दर
सरकार के आदेश के अनुसार, बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी। इसका लाभ सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन और पेंशन प्राप्त कर रहे सरकारी कर्मचारियों, पेंशनर्स तथा पारिवारिक पेंशन लेने वालों को मिलेगा।
दिसंबर में बढ़कर मिलेगी सैलरी-पेंशन, जनवरी में एरियर
आदेश के मुताबिक, नवंबर 2026 के वेतन और पेंशन के साथ बढ़ा हुआ DA-DR दिया जाएगा, जिसका भुगतान दिसंबर में होगा। वहीं, जुलाई से अक्टूबर 2026 तक के चार महीने का एरियर जनवरी 2027 में जारी किया जाएगा।
इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों और पेंशनर्स की मासिक आय में वृद्धि होगी। DA की गणना कर्मचारियों के मूल वेतन और DR की गणना मूल पेंशन के आधार पर की जाएगी।
![]()











