सफीदों, (महाबीर मित्तल): उपमंडल के गांव सिंघाना के पवन की मौत भाई के सामने कुत्ता आने से लगी चोटों के कारण नहीं बल्कि उसके सगे भाइयों सतवीर व राजेश द्वारा मारपीट करने से लगी चोटों के कारण हुई थी। इस मामले में सफीदों सदर थाना पुलिस ने पवन की मौत के 23 दिन बाद हत्या के आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में मृतक पवन की पत्नी शुक्रमा ने पुलिस को भी शिकायत में कहा है कि उसके पति पवन 10 अक्टूबर को अपने गांव में शाम को लगभग 7 बजे बाल कटवाने के लिए नाई की दुकान पर गया था और उसके बाद वहां उसका देवर सतबीर पहुंच गया। जब पवन घर पहुंचा तो उसके बाद सतबीर और राजेश ने उसके पति के साथ लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया जिससे पवन को काफी छोटे आई फिर आसपास के लोगों ने उसे छुड़वाया और महिला की सास सतो ने उसे नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया। बाद में पवन को रोहतक पीजीआई ले जाया गया जहां 26 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पुलिस को शिकायत मिली थी और उसके बाद उसने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि महिला 2 अगस्त को अपने मायके गई थी और उसके बाद जब 15 अक्टूबर को वह अपने पति के पास पीजीआई पहुंची तो उसके पति ने उसे बताया कि उसके साथ राजेश और सतबीर ने मारपीट की है। इस मामले में पुलिस ने जब 27 अक्टूबर को रुक्के में लिखे फोन पर संपर्क किया तो उसे पता चला कि पवन की मौत उसकी बाइक के सामने कुत्ता आने से गिरने से लगी चोटों के कारण हुई है। सफीदों सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति की मौत के लिए जिम्मेदार महिला के दो देवरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
![]()










