विदेश भेजने का झांसा देकर सवा 7 लाख की ठगी

62
immigration fraud

दो के खिलाफ मामला दर्ज

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : उपमंडल के गांव निमनाबाद के एक व्यक्ति को विदेश भेजने का झांसा देकर असंध के दो लोगों द्वारा सवा सात लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निमनाबाद गांव के अर्शदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहां है कि असंध के जसकरण सिंह और मनदीप सिंह ने उसे विदेश भेजने के नाम पर उससे 2 साल पहले सवा 7 लाख रुपए लिए थे लेकिन यह दोनों पिछले दो सालों से उसे यही कह रहे है कि उसके कागजात बना रहे हैं। अर्शदीप का आरोप है कि यह दोनों उसे धोखे में रख रहे हैं और जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसके साथ गाली गलौज करने लगे और धमकी देने लगे कि तुमसे जो होता हो वह कर लो। अब उन्होंने काम करने से मना कर दिया है और साथ ही पैसे देने से भी इंकार कर दिया है। सफीदों सदर थाना पुलिस ने अर्शदीप की शिकायत पर जसकरण सिंह और मनदीप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading