सफीदों, (एस• के• मित्तल) : थाना सदर सफीदों पुलिस ने 715 ग्राम चरस (सुल्फा) सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना सदर सफीदो के प्रभारी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम गांव जयपुर बस अड्डा क्षेत्र में गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संजय निवासी बुढ़ाखेड़ा (जींद) नशीले पदार्थ चरस (सुल्फा) की अवैध बिक्री करता है और इस समय श्मशान घाट बुढ़ाखेड़ा के पास मोटरसाइकिल सहित खड़ा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंची। मौके पर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार आरोपी को काबू किया गया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम संजय वासी बुढ़ाखेड़ा (जींद) बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के पायजामे की जेब से एक सफेद पॉलीथीन बरामद हुई, जिसमें बीतीनुमा एवं गोल आकार की 715 ग्राम चरस (सुल्फा) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
![]()











