कॉलेज में नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

3
College Orientation Program
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : राजकीय महाविद्यालय सफीदों में नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सविता पुनिया ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन करके किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महाविद्यालय की यौन उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, समय-सारणी, विश्वविद्यालय संबंधी जानकारी, छात्रवृत्तियां, महिला प्रकोष्ठ, एनसीसी, एनएसएस, बस पास, सांस्कृतिक समिति, खेल, पुस्तकालय, प्लेसमेंट प्रकोष्ठ, महाविद्यालय की वेबसाइट, एंटी रैगिंग, एंटी स्मोकिंग, माय भारत पोर्टल तथा अंग्रेजी भाषा प्रयोगशाला सहित विभिन्न सुविधाओं एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं नवागंतुक विद्यार्थियों को पूरे महाविद्यालय का भ्रमण करवाकर विभिन्न विभागों एवं सुविधाओं से परिचित करवाया गया। प्राचार्या डॉ. सविता पुनिया ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन का पालन करने, नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने और महाविद्यालय की सुविधाओं का सदुपयोग करने का आह्वान किया। इस मौके पर उप-प्राचार्या डॉ. सरला सहरावत, बर्सर डॉ. रीनू देवी, डॉ. रुचि भारद्वाज, अरित्रा मंडल, डॉ. राजेश, सीमा, डॉ. शील, रमीत कौर, मोहित बूरा, अंशुल, आर्जू, हितेश, साजिया, विनीत, जोगिंदर, मनोज, लकी दूहन, डॉ. अशोक, अमित एवं अजय प्रकाश विशेष रूप से मौजूद रहे।

Loading