बदला मौसम, चरखी दादरी-रेवाड़ी में बारिश के साथ गिरे ओले; कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार

13
Hailstorm Haryana

हरियाणा में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। शुक्रवार दोपहर प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने के साथ बारिश हुई। चरखी दादरी और रेवाड़ी में बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई, जबकि पलवल में बूंदाबांदी हुई। नूंह में आसमान में अंधेरा छा गया, वहीं हिसार में भी बादल छाए रहे। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट आने और सुबह-शाम ठंड बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी से बदलकर उत्तर-पूर्वी होने की संभावना है। इस मौसमी गतिविधि का असर 25 और 26 अक्टूबर को भी दिखाई दे सकता है।

25 और 26 अक्टूबर को बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 और 26 अक्टूबर को हरियाणा के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार को चरखी दादरी और रेवाड़ी में ओले गिरने से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। वहीं, पलवल में हल्की बूंदाबांदी हुई और नूंह में आसमान में बादल छाने से अंधेरा नजर आया।

हिसार में भी बादलों की मौजूदगी बनी रही। मौसम में इस बदलाव के चलते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान पर असर पड़ने की संभावना है।

दिन में तापमान गिरेगा, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड

मौसम में बदलाव से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने का अनुमान है। इससे सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की ठंड महसूस हो सकती है। हालांकि, बादल छाए रहने के कारण रात के न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 26 अक्टूबर के बाद प्रदेश में मौसम फिर से शुष्क हो सकता है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Loading