हरियाणा। प्रदेश में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई है। मानेसर के पास स्थित पंचगांव में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 406 दर्ज किया गया है। इस आंकड़े के साथ पंचगांव हरियाणा का सबसे प्रदूषित क्षेत्र बना हुआ है और देश में उत्तर प्रदेश के गजरौला के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
पंचगांव की हवा सीवियर श्रेणी में
रिपोर्ट के अनुसार, पंचगांव देश के उन चुनिंदा दो स्थानों में शामिल है, जहां AQI गंभीर यानी सीवियर श्रेणी में दर्ज किया गया है। गजरौला में 407 AQI दर्ज हुआ, जबकि पंचगांव का आंकड़ा 406 रहा। यह स्थिति क्षेत्र में वायु प्रदूषण की गंभीरता को दर्शाती है।
औद्योगिक और NCR क्षेत्रों में भी हालात खराब
हरियाणा के कई प्रमुख औद्योगिक और एनसीआर क्षेत्रों में भी हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। रिपोर्ट में दर्ज AQI के आंकड़े इस प्रकार हैं:
-
मानेसर – 343
-
बहादुरगढ़ – 342
-
गुरुग्राम – 331
-
हिसार – 327
-
बल्लभगढ़ – 316
-
फरीदाबाद – 303
इन आंकड़ों के अनुसार, राज्य के कई शहरों में लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेनी पड़ रही है।
धूल और धुएं के सूक्ष्म कण बढ़ा रहे प्रदूषण
हवा में मौजूद धूल और धुएं के सूक्ष्म कण प्रदूषण बढ़ाने के प्रमुख कारकों में शामिल हैं। औद्योगिक गतिविधियों, वाहनों और धूल से जुड़े स्रोतों पर नियंत्रण के प्रयासों के बीच इन शहरों में दर्ज ऊंचा AQI चिंता का विषय बना हुआ है।
![]()











