हिसार। हरियाणा के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का अवसर सामने आया है। हिसार स्थित सेना भर्ती कार्यालय परिसर में 16 से 25 जनवरी 2027 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश के पांच जिलों के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। भर्ती रैली को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इन पांच जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल
प्रस्तावित अग्निवीर भर्ती रैली में हिसार के अलावा जींद, फतेहाबाद, हांसी और सिरसा जिलों के युवा भाग लेंगे। इन जिलों के पात्र अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में अपनी शारीरिक क्षमता और योग्यता दिखाने का अवसर मिलेगा।
DC ने अधिकारियों के साथ की बैठक
भर्ती रैली की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए उपायुक्त महेंद्र पाल ने बुधवार को सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
बैठक में भर्ती आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं और विभागों की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई, ताकि निर्धारित समय पर सभी तैयारियां पूरी की जा सकें।
तैयारियों में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश
डीसी महेंद्र पाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती रैली की तैयारियों में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। सभी विभाग अपने स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करें और आपसी तालमेल के साथ कार्य करें।
प्रशासन का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को व्यवस्थित और सुचारू तरीके से संपन्न करवाना है, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
![]()











