BK अस्पताल में फर्जी विजिलेंस अधिकारी बनकर पहुंचा व्यक्ति, CMO को नौकरी से हटवाने की धमकी दी; पुलिस ने पकड़ा

2
Faridabad News

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित बीके नागरिक अस्पताल में खुद को विजिलेंस अधिकारी बताकर पहुंचे एक व्यक्ति ने अधिकारियों और कर्मचारियों पर रौब झाड़ने की कोशिश की। आरोपी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. जयंत आहूजा को नौकरी से हटवाने तक की धमकी दे दी। हालांकि, CMO को उसकी बातों और व्यवहार पर शक हो गया और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी।

CMO कार्यालय में पहुंचकर दिखाया रौब

जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर को आरोपी बीके अस्पताल स्थित CMO कार्यालय पहुंचा था। वहां उसने खुद को विजिलेंस अधिकारी बताते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव बनाने की कोशिश की। इसी दौरान उसने CMO डॉ. जयंत आहूजा को नौकरी से हटवाने की धमकी भी दी।

आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर CMO ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया।

पुलिस आरोपी को चौकी ले गई

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर एनआईटी नंबर-3 पुलिस चौकी ले गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को विजिलेंस अधिकारी बताया था।

50 लाख के कथित डीजल घोटाले का फायदा उठाने की कोशिश

दरअसल, बीके अस्पताल में एंबुलेंस के नाम पर करीब 50 लाख रुपये के कथित डीजल घोटाले की जांच चल रही है। इसी मामले का फायदा उठाने के उद्देश्य से आरोपी अस्पताल पहुंचा था और खुद को विजिलेंस अधिकारी बताकर अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश की।

राहत की बात यह रही कि अस्पताल के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने आरोपी को पैसे नहीं दिए।

अस्पताल की सतर्कता से सामने आया मामला

CMO को आरोपी की पहचान और व्यवहार पर संदेह होने के कारण समय रहते पुलिस को सूचना दे दी गई। इससे फर्जी अधिकारी बनकर अस्पताल में दबाव बनाने की कोशिश का मामला सामने आया।

Loading