BSF के DIG के बेटे की 11वीं मंजिल से गिरकर मौत, पुलिस ने फ्लैट किया सील; आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

11
Gurugram News

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक वरिष्ठ अधिकारी के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय असीम खांची के रूप में हुई है। वह BSF के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) सत्यवान खांची के बेटे थे।

11वीं मंजिल से गिरने की सूचना

जानकारी के अनुसार, असीम की मौत 11वीं मंजिल से गिरने के कारण हुई। घटना की सूचना मिलते ही खेड़की दौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित किया और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया।

ओडिशा में तैनात हैं पिता

बताया जा रहा है कि सत्यवान खांची वर्तमान में ओडिशा के कोरापुट में तैनात हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद वह गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए।

आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, लेकिन इसके पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने संबंधित फ्लैट को भी सील कर दिया है।

जांच के दौरान घटनास्थल और अन्य परिस्थितियों से जुड़े साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है

Loading