21 जून को नई अनाज मंडी में होगा उपमंडल स्तरीय मुख्य कार्यक्रम, विधायक रामकुमार गौतम करेंगे शिरकत
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : उपमंडल प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को नई अनाज मंडी, सफीदों में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम “योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा” थीम पर आधारित रहा, जिसमें करीब 550 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच एसोसिएशन सफीदों खंड के चेयरमैन निर्वेर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रिहर्सल में स्कूलों के विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, आमजन, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योग साधकों ने अनुशासन और एकरूपता के साथ विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर चेयरमैन निर्वेर सिंह ने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का प्रभावी माध्यम है। 
आयुष विभाग की एमओ एवं कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. ईशिता ने बताया कि 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि नई अनाज मंडी में उपमंडल स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जबकि ब्लॉक स्तर पर भी योग कार्यक्रमों का आयोजन होगा ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़ सकें। डॉ. ईशिता ने कहा कि योग की महत्ता आज विश्वभर में तेजी से बढ़ रही है और भारत की इस प्राचीन परंपरा ने वैश्विक स्तर पर विशेष पहचान बनाई है। नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा व्यक्ति का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है।
उन्होंने सभी नागरिकों से 21 जून को आयोजित कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर तहसीलदार राजेश गर्ग, नायब तहसीलदार संजय पराशर, डॉ. संदीप सिंह, अशोक कुमार, सतीश कुमार, बीईओ सुरेश मलिक, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ राकेश शर्मा, डॉ. नितिका, डॉ. राखी, फार्मासिस्ट कपिल देव, अंकित कुमार, हरीश, कुलबीर सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच एसोसिएशन सफीदों खंड के चेयरमैन निर्वेर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रिहर्सल में स्कूलों के विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, आमजन, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योग साधकों ने अनुशासन और एकरूपता के साथ विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर चेयरमैन निर्वेर सिंह ने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का प्रभावी माध्यम है। 
आयुष विभाग की एमओ एवं कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. ईशिता ने बताया कि 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि नई अनाज मंडी में उपमंडल स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जबकि ब्लॉक स्तर पर भी योग कार्यक्रमों का आयोजन होगा ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़ सकें। डॉ. ईशिता ने कहा कि योग की महत्ता आज विश्वभर में तेजी से बढ़ रही है और भारत की इस प्राचीन परंपरा ने वैश्विक स्तर पर विशेष पहचान बनाई है। नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा व्यक्ति का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है।
उन्होंने सभी नागरिकों से 21 जून को आयोजित कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर तहसीलदार राजेश गर्ग, नायब तहसीलदार संजय पराशर, डॉ. संदीप सिंह, अशोक कुमार, सतीश कुमार, बीईओ सुरेश मलिक, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ राकेश शर्मा, डॉ. नितिका, डॉ. राखी, फार्मासिस्ट कपिल देव, अंकित कुमार, हरीश, कुलबीर सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। ![]()











