जेसीआई वीक के तहत बांटी स्टील की बोतलें

6
JCI Safidon The Great
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : जेसीआई सफीदों द ग्रेट के तत्वावधान में जेसीआई वीक के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टील बोतल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा की मंडल अध्यक्ष गीता बिटानी व मोटिवेशनल स्पीकर आचार्य विकास कुमार ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष पूनम सिंगला मित्तल ने की। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल कम करने तथा उनके स्थान पर पुनः उपयोग होने वाली स्टील की बोतलों को अपनाने के लिए जागरूक किया गया। अपने संबोधन में ने जेसीआई सफीदों द ग्रेट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए छोटे-छोटे प्रयास भविष्य में बड़े बदलाव का आधार बनते हैं। प्लास्टिक का बढ़ता इस्तेमाल पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती है। ऐसे में पुनः उपयोग योग्य स्टील की बोतलों को अपनाना एक सरल और प्रभावी कदम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे दैनिक जीवन में प्लास्टिक के विकल्पों को अपनाएं और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। अध्यक्ष डॉ. पूनम सिंगला ने सभी अतिथियों, जेसीआई सदस्यों, स्कूल प्रबंधन, प्रायोजक एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जेसीआई सफीदों द ग्रेट भविष्य में भी समाजहित, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए ऐसे सार्थक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षाविद् रेनू मान, जितेंद्र मान, विपिन मित्तल, संजीव पुंडीर, आशीष कंसल, सुमित बिंदलिस, नितिन पाहवा विशेष रूप से मौजूद रहे।

Loading