राष्ट्रीय खेल दिवस पर छात्राओं ने दिखाया हुनर शतरंज से लेकर लेमन रेस तक में लिया उत्साह से भाग

2
National Sports Day
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सरला मैमोरियल राजकीय महिला महाविद्यालय, सफीदों में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस मौके पर शतरंज, कैरम बोर्ड, टेबल टेनिस, बुक रेस और लेमन रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपने हुनर का परिचय दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बलवान सिंह ने की। बलवान सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से मानसिक विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ खेलों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्राचार्य ने छात्राओं को खेल गतिविधियों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से खेलों में भाग लेने से शरीर स्वस्थ रहने के साथ तनाव कम होता है और विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच का विकास होता है।

Loading