सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के राजकीय महाविद्यालय में जूलॉजी विभाग, बॉटनी विभाग एवं इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में उपप्राचार्या डा. सरला सहरावत की अध्यक्षता में ग्रीन एनर्जी विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से ग्रीन एनर्जी के विभिन्न पहलुओं को रचनात्मक और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में उप प्राचार्या डा. सरला सहरावत ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा उन्हें स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के महत्व से अवगत कराना था। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रीन एनर्जी को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। ग्रीन एनर्जी न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहायक है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करती है। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जूलॉजी विभागाध्यक्ष रमित कौर, बॉटनी विभाग प्रतिनिधि लक्की, साजिया, डा. अनिल शर्मा, ज्योति कंवल व डा. रुचि भारद्वाज मौजूद रहीं।
![]()











