जेसीआई दा ग्रेट ने करवाया एम्पावरिंग यूथ कार्यक्रम

20
youth empowerment program
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : जेसीआई सफीदों दा ग्रेट द्वारा उपमंडल के गांव मुआना स्थित पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एम्पावरिंग यूथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता जोन ट्रेनर संजीव पुंडीर और पवन मलिक ने शिरकत की। वहीं संचालन संस्था की अध्यक्ष जेसी पूनम सिंगला मित्तल ने किया। वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को लीडरशिप, लक्ष्य निर्धारण, संचार कौशल, करियर प्लानिंग, कलात्मकता, साइबर सिक्योरिटी और सोशल मीडिया जागरूकता जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने वक्ताओं से विभिन्न विषयों पर प्रश्न भी पूछे, जिनका ट्रेनरों ने विस्तार से जवाब दिया। संजीव पुंडीर व पवन मलिक ने छात्रों को बताया कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि जीवन कौशल भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। अपने अध्यक्ष जेसी पूनम सिंगला मित्तल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को न केवल शिक्षा बल्कि जीवन कौशल से भी सशक्त बनाना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि नेतृत्व क्षमता, सही दिशा में लक्ष्य निर्धारण और प्रभावी संचार कौशल किसी भी व्यक्ति को सफलता के शिखर तक पहुंचा सकते हैं। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी बच्चों को संस्था की ओर से प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जेसी जितेंद्र मान और जेसी विपिन मित्तल भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Loading