विधायक रामकुमार गौतम की बड़ी सौगात 4 पेयजल टैंकर ग्राम पंचायतों को किए समर्पित

6
Ramkumar Gautam
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम ने उपमंडल के गांव रामपुरा स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर से लगभग 25 लाख रुपये की लागत से तैयार 14 पेयजल टैंकरों को 13 ग्राम पंचायतों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर गांव धड़ौली, गंगोली, हाट, बनिया खेड़ा, सिवानामाल, ढाढरथ, भंभेवा, लुदाना, भाग खेड़ा, मालसरी खेड़ा, ऐंचरा कलां, ऐंचरा खुर्द तथा सरफाबाद को टेंकर सौंपे गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेयजल की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास, ग्रामीण सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याण से जुड़े कार्य भविष्य में भी इसी गति से जारी रहेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन पेयजल टैंकरों के माध्यम से गांवों में जरूरत के समय पानी की आपूर्ति अधिक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जा सकेगी। इससे विशेष रूप से गर्मी के मौसम और जल संकट के समय ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि जनसुविधाओं का विस्तार ही किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास का आधार होता है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है और इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी विकास कार्यों की गति को और तेज किया जाएगा।

Loading