कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ पुष्पवर्षा से हुआ कलश यात्रा का भव्य स्वागत

2
Safidon
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : श्री कृष्ण भक्ति भागवत समिति के तत्वावधान में नगर के ऐतिहासिक नागक्षेत्र सरोवर प्रांगण में शनिवार को पितृ-पक्ष के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। श्री नागक्षेत्र मंदिर से निकली यह यात्रा नगर के विभिन्न बाजारों और मोहल्लों से होकर वापस प्रारंभ स्थल पर पहुंची। यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश धारण किए शामिल हुईं। वहीं श्रीमद्भागवत व्यास पीठाधीश्वर परम स्वामी कैवल्यानंद सरस्वती महाराज तथा श्रद्धालु सिर पर श्रीमद्भागवत कथा ग्रंथ लेकर चल रहे थे। कलश यात्रा के नगर के बाजारों और मोहल्लों से गुजरने के दौरान लोगों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। धार्मिक जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथा के शुभारंभ अवसर पर परम स्वामी कैवल्यानंद सरस्वती महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि भागवत कथा मनुष्य को धर्म, सत्य, सदाचार और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। पितृ-पक्ष के दौरान इसका श्रवण आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। कथा के प्रसंगों से व्यक्ति को जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने, अपने कर्तव्यों को समझने और सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। स्वामी जी ने कहा कि वर्तमान समय में भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच आध्यात्मिक आयोजनों से जुड़ना आवश्यक है। धार्मिक कथा मनुष्य को आत्मचिंतन का अवसर देने के साथ जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझने में भी सहायता करती है। इस मौके पर पंडित संजीव गौतम ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा आगामी 7 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। उन्होंने नगरवासियों तथा आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करने की अपील की। वहीं धर्मबीर धीमान, नरेन्द्र शास्त्री, विजय कौशिक, प्रमोद कौशल,

Loading