करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श विषय पर व्याख्यान आयोजित

3
Safidon
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के राजकीय महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंप्यूटर विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक मनोज बेनीवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने व्याख्यान में विद्यार्थियों को उनके भविष्य के कैरियर विकल्पों, उच्च शिक्षा के विभिन्न अवसरों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें प्रेरित एवं मार्गदर्शित किया। विद्यार्थियों ने इस व्याख्यान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और वक्ता से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। इस मौके पर अरित्र मंडल, अक्षय, विनीत, अशोक व सुशील विशेष रूप से मौजूद थे।

Loading